बिजूपाड़ा चौक से बरहे पथ के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के लिए 86 लोगों की जमीन का होगा अधिग्रहण

मनीष केसरी, समदर्शी न्यूज-रांची

बिजूपाड़ा चौक से बरहे औद्योगिक क्षेत्र पथ का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य परियोजना के लिए 86 लोगों की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. इसको लेकर रांची जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किया है.इस परियोजना के लिए 03.379, 2.644 और 0.526 एकड़ भूमि का अधिग्रहण टांगर, बरहे और हुटार मौजा में किया जायेगा. जिला भू अर्जन कार्यालय की ओर से जारी प्रारंभिक अधिसूचना में कहा गया है कि आगामी 17 अक्टूबर को चिन्हित जमीन को लेकर जिला भू अर्जन पदाधिकारी, रांची के पास किसी तरह की आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं.

चिन्हित किए गए 86 लोगों की जमीन पर अब भू- अर्जन कार्यालय की निगाह रहेगी.चिन्हित जमीन की खरीद बिक्री या इस पर किसी तरह की संरचना हितबद्ध व्यक्ति या अन्य कोई नहीं करेगा.

Related posts