पत्थलगांव-कुनकुरी राष्ट्रीय राजमार्ग में 4.98 करोड़ की लागत से किया जाएगा मरम्मत कार्य, आगामी 2 दिवस के भीतर रिपेयर वर्क किया जाएगा प्रारम्भ

Advertisements
Advertisements

पत्थलगांव शहरी क्षेत्र के साथ ही लुड़ेग, कासांबेल से बंदरचुंआ सहित अन्य स्थानों में प्राथमिकता से होगा मरम्मत कार्य

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग उप संभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-43 पत्थलगांव-कांसाबेल-कुनकुरी तक सड़क चौड़ीकरण का निर्माण कार्य एनएचडीपी-प्ट योजना में स्वीकृत एवं निर्माणाधीन है। उन्होंने बताया कि कुनकुरी से पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग किलोमीटर 62.65 में यातायात को सुगम बनाने हेतु 4.98 करोड़ की लागत से मरम्मत कार्य जल्द ही प्रारम्भ किया जाएगा। उक्त मार्ग में मरम्मत कार्य पूर्ण कराने हेतु जशपुर के मेसर्स श्री सत्येंद्र सिंह  अनुबंधित किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनकुरी-पत्थलगांव मार्ग को आवागमन की सुविधा की दृष्टिकोण से प्राथमिकता के आधार पर रिपेयर वर्क किया जाएगा। जिसके अंतर्गत कांसाबेल बेलाघाट से बंदरचुआ मार्ग में जीएसबी कार्य पूर्ण कराकर मार्ग को आवागमन योग्य बनाया जाएगा, इसी प्रकार बंदरचुआ से कुनकुरी मार्ग, कांसाबेल व लुड़ेग टाउन एवं पत्थलगांव तहसील के आस पास मार्ग में यातायत सुगम बनाने हेतु व्हीटी पेच कार्यकर डामरीकरण कार्य किया जाएगा। रिपेयर कार्य पूर्ण कराने हेतु सामांतर कार्य प्रारम्भ किया जाएगा साथ ही मशीनरी एवं श्रमिकों की संख्या भी अधिक लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कुनकुरी-पत्थलगांव राष्ट्रीय राजमार्ग में मरम्मत कार्य आगामी दो दिवस के अंदर प्रारंभ किया जाएगा साथ ही दिसम्बर 2022 तक मार्ग में मरम्मत कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!