विधायक विनय भगत जनता दरबार के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण करने का कर रहे प्रयास

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर विधायक विनय भगत प्रतिदिन अपने आवास में जनता दरबार के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित निराकृत करने का प्रयास कर रहे हैं। साथ ही  विधायक श्री भगत क्षेत्र के विकास एवं ग्रामीणों की समस्याओं को जानने लगातार  जनसंपर्क के माध्यम से क्षेत्रों का सघन दौरा कर गांव-गांव तक पंहुच रहे हैं। यहां ग्रामीण विधायक को अपने बीच पाकर अत्यंत प्रसन्न होते है और बेझिझक अपनी समस्या बताते है। विधायक द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं  की जानकारी देकर उन्हें लाभ दिलाने का सतत प्रयास किया जा रहा है। जिनसे उनका आर्थिक विकास हो सके। साथ ही उनमे जनजागरूकता लाने का भी कार्य किया जाता है।

इसके अतिरिक्त दूरस्थ क्षेत्रों के भी ग्रामीण अपनी व्यक्तिगत व अपने गाँव  की समस्या के निराकरण के लिए विधायक आवास पंहुचकर उन्हें अपनी समस्या बताते हैं। विधायक श्री भगत द्वारा ग्रामीणों को समस्या को गंभीरता से  सुनकर  संबंधित विभाग को समस्याओं को प्राथमिकता से निराकरण करने के लिए  निर्देशित  किया जाता है।  साथ ही  बीमारी के ईलाज व अन्य आर्थिक सहायता के मामलों में  विधायक द्वारा तत्काल सहायता राशि देकर ग्रामीणों को त्वरित सहायता पहुँचाया जाता है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!