गांजा तस्करी के सरगना ने जांच में खोले कई राज, ओड़िसा व झारखण्ड से गांजा लाकर मध्यप्रदेश में करता था तस्करी

Advertisements
Advertisements

पुलिस महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा घटना के बारे में तकनीकी जानकारी ली जाकर गांजा तस्करी का मुख्य सरगना पिंटू उर्फ कष्णकांत वैश्य की गिरफ्तारी की गयी

गांजा तस्करी का मुख्य सरगना पिंटू उर्फ कष्णकांत वैश्य द्वारा गांजा तस्करी के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई,

आरोपी का दो दिवस पुलिस रिमांड लेकर गहन पूछताछ की गई

समदर्शी न्यूज ब्यूरो,

जशपुर. पुलिस गिरफ्त में आये गांजा तस्करी के सरगना से पुलिस रिमांड में हुई गहन पूछताछ के बाद पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग एवं जानकारी मिली है जिसके आधार पर आगे और कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गांजा तस्करी का मुख्य सरगना आरोपी पिंटू उर्फ कष्णकांत वैश्य से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई, जो विगत ढाई साल से सिंगरौली (म.प्र.) में जाकर गांजा तस्करी का कार्य करना बताया। आरोपी ओडिसा राज्य के संबलपुर, झारसगुड़ा से गांजा खरीदकर ट्रेन के जरिये, चारपहिया वाहन एवं बाईक से लाता था, आरोपी उक्त गांजा को ओडिसा से 4 हजार रूपया प्रति किलोग्राम की दर से क्रय कर उक्त गांजा को सिंगरौली (म.प्र.) क्षेत्र में 12 से 15 हजार रूपये में विक्रय करता था।

आरोपी गांजा परिवहन के लिये कुरियर के रूप में महिला एवं पुरूष दोनों का उपयोग करता था, साथ ही यात्री बस, एम्बुलेंस एवं मालवाहक वाहन में भी गांजा का परिवहन करता था। आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी सिंगरौली (म.प्र.) में नारकोटिक्स एक्ट के तहत् कार्यवाही की गई है। दिनांक 15 अक्टूबर 2021 को पत्थलगांव में घटित घटना में पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी द्वारा ओडिसा के तस्कर को बैंक अकाउंट के माध्यम से 40 हजार रूपये रकम स्थानांतरित किये गये थे। आरोपी पिंटू गांजा के अलावा कफ सिरफ तस्करी एवं विक्रय करने का भी कार्य करता है। आरोपी पिंटू उर्फ कष्णकांत वैश्य द्वारा ओड़िसा, झारखंड और छत्तीसगढ़ के अलग अलग रास्तो से तस्करी करता है पत्थलगांव प्रकरण के आरोपी बबलू विश्वकर्मा एवं शिशुपाल साहू पूर्व में भी पिंटू के लिये गांजा तस्करी का कार्य कर चुके हैं। पिंटू द्वारा गांजा तस्करी में प्रयुक्त प्रत्येक वाहन को प्रति ट्रिप में 10 हजार रूपये देता था, जो वाहन किराये के अतिरिक्त रहता था। पिंटू उर्फ कष्णकांत वैश्य खुद गांजा एवं सिरप पीने का शौकीन है, कोडवर्ड में गांजा को माहौल एवं सिरप को सिस्टम बोला जाता है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!