भाजपा की संभाग, जिला व विधानसभा प्रभारियों की बैठक संपन्न : प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, संगठन महामंत्री पवन साय ने दिया मार्गदर्शन !

एक-एक वोट के लिए मेहनत करें, हमारी तैयारी में कोई कमी न हो यही सबका प्रयास हो

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर

भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा की संभाग,जिला व विधानसभा प्रभारियों की बैठक को प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, संगठन महामंत्री पवन साय ने संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा आप चाहे बैठक करे, चाहे किसी से मिले या कोई भी कार्य करे लक्ष्य केवल जीतना हो। एक-एक वोट के लिए मेहनत करें, हमारी तैयारी में कोई कमी न हो यही सबका प्रयास हो। श्री साव ने मतदान केंद्रों में तैयारी और आगे की चुनावी रणनीति हेतु भी मार्गदर्शन दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव

बैठक में बूथ सशक्तिकरण, केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क, विधानसभाओं में प्रवास, सभी के कार्यों की समीक्षा, प्रत्येक विधानसभा की माइक्रो मैनेजमेंट को लेकर चर्चा, प्रतिमाह समीक्षा बैठक की बातचीत, बूथ व शक्ति केंद्र के लोगों से सीधा संपर्क, हर कार्य की समय सीमा का टारगेट रखने व अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। सप्ताह व महीने में विधानसभाओं में न्यूनतम प्रवास पर भी दिशा निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, विजय शर्मा, ओपी चौधरी, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला सह प्रभारी, विधानसभा प्रभारी उपस्थित रहे।

Related posts