दीपावली पर्व: मिठााई एवं खाद्य सामग्री की जांच के बाद स्थानीय प्रशासन का अगला कदम फटाका व्यवसाय की जांच होगा ? फटाका सामग्री के भण्डारण को लेकर सुरक्षा संबंधी उठ रहे है सवाल !

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

स्थानीय प्रशासन द्वारा दीपावली पर्व को देखते हुए कुनकुरी नगर में मिठाई एवं खाद्य सामग्री विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों की जांच एवं सैम्पल एकत्रिकरण की कार्यवाही प्रारंभ की गई है। नगर की सुरक्षा व्यवस्था पर्व के समय बनाये रखने के लिये फटाका व्यवसाय को भी नियमानुसार संचालित करवाने के लिये कार्यवाही किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।

नगर की सुरक्षा को दृष्टि में रखते हुए कई वर्षो से फटाका व्यवसाय को खेल मैदान पर संचालित किये जाने की व्यवस्था बनाई गई है। इस हेतु इस वर्ष 9 व्यवसायियों को अनुमति देकर फटाका व्यवसाय संचालित कराया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय प्रशासन द्वारा फटाका व्यवसाय के नियमानुसार संचालन की स्थिति को जांचने के लिये जांच कार्यवाही किये जाने की जानकारी मिली है।

कुनकुरी नगर में इस दौरान दो बार आगजनी की बड़ी घटना के बाद फटाका जैसे ज्वलनशील व्यवसाय की सुरक्षा की दृष्टि से बनाई गई व्यवस्था पर्याप्त है ? व्यवसाय स्थल खेल मैदान पर आग से सुरक्षा के लिये पर्याप्त व्यवस्था की गई है ? क्या व्यवसाय निर्धारित नियमानुसार संचालित हो रहा है ? इन सभी विषयों को लेकर स्थानीय प्रशासन गंभीर है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!