नगरपालिका जशपुर द्वारा पानी की समस्या का किया गया समाधान, कदमटोली पानी टंकी से सभी वार्डो में जल आपूर्ति की जा रही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

नगरपालिका जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कदमटोली में नव-निर्मित ओवर हेड टैंक से जलापूर्ति की समस्या को देखते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को तत्काल सभी वार्ड में पानी की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए गए। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए 30 नवीन नल कलेक्शन उक्त पानी टंकी के डिस्ट्रीव्यूटिंग लाइन से जोड़कर एवं पुरानी पाईप लाईन से 50 नल कनेक्शन को जोड़कर नव निर्मित पानी टंकी से जलापूर्ति प्रारंभ की गई है।

Related posts