जशपुर कलेक्टर ने तत्काल सरधापाठ निवासी महादेव राम एवं रामवृक्ष का अभिलेख दुरूस्तीकरण करवाया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के बगीचा विकासखण्ड दौरे के दौरान सन्ना तहसील के ग्राम पंचायत सरधापाठ निवासी विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा किसान श्री महादेव राम एवं श्री रामवृक्ष ने कलेक्टर को फौती काटने एवं अभिलेख दुरूस्ती करने का आग्रह किया था। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर ही एसडीएम निर्देशित किया गया  और  किसान का फौती एवं अभिलेख दुरूस्तीकरण करवा कर दिया गया।

किसान महादेव ने बताया कि पिता के नाम पर लगभग 35 एकड़ भूमि है। जिसमें 03 भाई महादेव राम, सहदेव राम और बलदेव राम खेती-किसानी करते हैं।

Related posts