छिछली निवासी रामकुमार यादव के स्वास्थ्यगत कारणों से आत्महत्या करने के मिल रहे संकेत, जांच के बाद होगी पुष्टि

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

बगीचा एसडीएम से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकुमार यादव पिता भगवती यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम छिछली ‘र’ आज सुबह लगभग 10:00 बजे अपने घर के पास पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। रामकुमार यादव के परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। वह पिछले 01 वर्ष से अपने  माता-पिता और भाइयों से अलग रहता था। उसकी स्वयं की तबियत ठीक नही रहती थी, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पारिवारिक एवं स्वास्थ्यगत कारणों से आत्महत्या किया जाना प्रतीत होता है ।

Related posts