जशपुर जिले के गौठानों में मनाया गया गौठान दिवस : जिले के सभी विकासखंड के गौठान में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोठान दिवस मनाकर पूजा अर्चना की गई

Advertisements
Advertisements

गोवर्धन पूजा के अवसर पर खूटापानी गोठान में पत्थलगांव विधायक रामपुकार हुए शामिल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले के गौठानों में गौठान दिवस मनाया गया। पत्थलगांव विकासखंड के खुटापानी में विधायक रामपुकार सिंह शामिल हुए इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आरती सिंह, जनप्रतिनिधिगण सरपंच और विकासखंड अधिकारी उपस्थित थे। जनप्रतिनिधियों, गौठान समिति के सदस्यों और स्व सहायता समूह की महिलाओं ने गौ-माता की पूजा की। उन्हें चारा खिलाया और जिले तथा प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

विधायक रामपुकार सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा को जीवंत बनाया है। उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए गौठानों में आजीविका गतिविधियों के जरिए लोगों को खासकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं।  गौठानो में आजीविका गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!