जशपुर: जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कुनकुरी विकासखंड के ग्राम जोकारी निवासी स्व.नम्रता कुमारी की मृत्यु 23 जून 2022 को सर्पदंश हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता श्री कलेश्वर सिंह हेतु 4 लाख एवं पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम खरकट्टा पंडरापाठ निवासी स्व. अंजना यादव की मृत्यु सर्पदंश से 01 जून 2022 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति श्री नारायण यादव हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!