तहसीलदार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पैकू का किया निरीक्षण, अनुपस्थित 2 स्वास्थ्य कर्मियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर एसडीएम के निर्देशन में तहसीलदार ने शुक्रवार को जशपुर विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पैकू का निरीक्षण किया और मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बीएमओ लोदाम को निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए 02 स्वास्थ्य कर्मियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

तहसीलदार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में साफ-सफाई रखने के लिए कहा है। उन्होंने ओपीडी कक्ष का अवलोकन किया और मरीजों की एंट्री की जानकारी ली। स्वास्थ्य केन्द्र में उपस्थित कर्मचारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 03 ओपीडी एंट्री की गई है।

Related posts