कोरबा जिले के महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में……!!!

Advertisements
Advertisements

राष्ट्रीय एकता दिवस : 31 अक्टूबर को अधिकारी – कर्मचारी लेंगे सत्यनिष्ठा की शपथ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा

सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में मनाया जायेगा। इस अवसर पर सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए योगदान देने सत्यनिष्ठा की शपथ ली जायेगी।

————————————————————

सतर्कता जागरूकता सप्ताह: 31 अक्टूबर से 06 नवंबर तक जागरुकता सप्ताह का होगा आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा

राज्य शासन के निर्देशानुसार 31 अक्टूबर से 06 नवंबर तक भ्रष्टाचार मुक्त भारत – विकसित भारत विषय पर सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाया जायेगा। इसके तहत 31 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट परिसर में अधिकारी- कर्मचारी ईमानदारी तथा कानून के नियमों के तहत अपना दायित्व निभाने एवं भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए काम करने की शपथ लेंगे।

—————————————————————-

कोथारी रेलवे फाटक 29 अक्टूबर को रहेगा बंद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा

दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे अंतर्गत आने वाला कोथारी समपार रेलवे फाटक क्रमांक सीजी 10 किलोमीटर 678/10-12 डाउन लाइन मानव युक्त समपार रेलवे फाटक 29 अक्टूबर को आवागमन के लिए बंद रहेगा। यह रेलवे फाटक सुबह सात बजे से शाम 7 बजे तक अतिआवश्यक मरम्मत का कार्य होने के कारण बंद रहेगा। इस दौरान  आवागमन परिवर्तित मार्ग सोहागपुर और नवलपुर फाटक से किया जा सकेगा। रेलवे ने इसके लिए सूचना जारी कर दी है। रेलवे फाटक को जरूरी मरम्मत काम के कारण सड़क मार्ग के यातायात के लिए बंद रखा जायेगा।

——————————————————————————

मतदाता परिचय पत्र को आधार कार्ड से लिंक कराने अपील जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जिले के सभी मतदाताओं से  अपने मतदाता परिचय पत्र (एपिक कार्ड ) को अपने आधार कार्ड से लिंक कराने की अपील जारी की गई है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर  अनुविभागीय अधिकारी (सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ) तहसीलदार, बूथ लेवल ऑफिसर को प्रत्येक मतदाता से आधार प्राप्त कर एपिक कार्ड से लिंक किए जाने हेतु वैधानिक रूप से अधिकृत किया गया है। इनसे सम्पर्क करके अपना आधार कार्ड को अपने एपिक कार्ड से लिंक करा सकते हैं। मतदाता वोटर हेल्प लाइन मोबाईल एप्प डाउनलोड कर अपने आधार के साथ रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर से ओटीपी प्राप्त कर भी सीधे लिंक कर सकते हैं। अथवा एनवीएसपी की वेबसाईट पर जा कर फार्म 6ब भरकर आवेदन प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

———————————————————————————————-

शासकीय याेजनाओं व सेवाओं का लाभ लेने आधार डाक्यूमेंट जरुर अपडेट कराएं : यूआईडीएआई द्वारा 10 वर्ष पहले बने आधार डाक्यूमेंट काे अपडेट कराने अपील जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने पिछले 10 वर्षों के दौरान अपडेट नहीं हुए आधार डायक्यूमेंट (आधार कार्ड) काे अपडेट कराने अपील जारी की है। आधार नंबर व्यक्ति की पहचान के प्रमाण के रूप में जारी पहचान पत्र है। आधार नंबर का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के भी किया जा रहा है। इन योजना एवं सेवाओं का लाभ निरंतर जारी रखने आधार  डॉक्युमेंट के डाटा को अपडेट रखना चाहिए। जिससे आधार प्रमाणीकरण व सत्यापन में किसी तरह की परेशानी ना हाे। इसे देखते हुए यूआईडीएआई ने ऐसे व्यक्ति जिन्हाेंने 10 वर्ष पूर्व आधार डाक्यूमेंट बनवाया था। लेकिन इसके बाद कभी अपडेट नहीं कराया है। ऐसे लाेगाें से स्वयं का आधार अपडेट कराने का आग्रह किया जा रहा है। आधार डॉक्यूमेंट अपडेट की सुविधा निर्धारित शुल्क के साथ प्रदान की जा रही है। नागरीकगण माय आधार पाेर्टल पर ऑनलाइन तरीके से स्वयं व आधार सुविधा केंद्र में पहुंचकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आधार अपडेट करा सकते हैं। आधार डाक्यूमेंट अपडेट रहने से एक राष्ट्र एक राशन कार्ड कार्यक्रम के तहत देश में कहीं भी राशन प्राप्त करने की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। एक हजार से अधिक सरकारी याेजनाओं और कार्यक्रमों के लिए आधार कार्ड का उपयाेग हाे रहा है। वहीं बैंक में खाता खाेलने, माेबाईल फाेन का सिम लेने, आईटी रिटर्न भरने, ई-वेरीफिकेशन,ऋण आवेदन, छात्रवृत्ति सहित अन्य सेवाओं का लाभ लेने के साथ ही लापता व्यक्ति की खाेज में भी आधार नंबर के जरिए मदद मिलती है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!