विधायक चंदन कश्यप ने कुकड़ाझोर धान खरीदी केन्द्र का किया शुभारंभ

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर

खरीफ विपणन वर्श 2022-23 में प्रदेश सहित जिले में विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों द्वारा आज से धान खरीदी प्रारंभ हो गयी है। जिले के किसानों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसे ध्यान में रखते हुए नवीन धान उपार्जन केन्द्र प्रारंभ किये गये हैं। इसी कड़ी में हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक श्री चंदन कश्यप ने आज कुकड़ाझोर नवीन धान खरीदी केन्द्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के हितों को विशेश रूप से ध्यान में रखा जा रहा है और किसान हित में अनेक निर्णय भी लिये जा रहे हैं। शासन द्वारा इस दूरस्थ अंचल कुकड़ाझोर में नया धान उपार्जन केन्द्र स्थापित किया गया है। इससे जहां किसानों को अपना धान विक्रय करने में सुविधा होगी। वहीं किसान समर्थन मूल्य पर अपना धान विक्रय कर आर्थिक रूप से सशक्त होंगे, जिससे क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी। क्षेत्र में धान खरीदी केन्द्र प्रारंभ होने से किसानों के चेहरे पर खुशी की झलक दिखायी दी। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष नारायणपुर श्री पंडीराम वड्डे, जनप्रतिनिधि श्री संजय राय, राजेश दीवान, रवि देवांगन, बोधन देवांगन, युधिश्ठिर जैन के अलावा  एसडीएम श्री जितेन्द्र कुर्रे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर श्री घनश्याम जांगड़े, नोडल अधिकारी श्री प्रतीक अवस्थी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी किसान एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

इस अवसर पर विधायक श्री कश्यप ने किसानों से कहा कि वे धान की खेती के साथ-साथ अपने खेतों में फलदार पौधे पपीता, केला, आम, अमरूद, भी लगाये, जिससे उनके आमदनी बढ़ सके। इसके अलावा कोदो-कुटकी-रागी, अरहर, मंूग की भी खेती करें। उन्होंने राज्य शासन द्वारा क्षेत्र में किये गये विकास कार्यों का उल्लेख किया साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का आव्हान भी किया। इससे पहले श्री कश्यप ने धान खरीदी की शुरूआत करते हुए धान विक्रय करने आये किसान के धान को तौला। ग्रामीणों की मांग पर विधायक श्री कश्यप ने खेल मैदान हेतु 2 लाख रूपये की राशि मंजूर की। उन्होंने धान खरीदी  केन्द्र भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने शासन द्वारा किसानों हेतु शुरू किये गये टोकन तुंहर हाथ एप की भी जानकारी दी। इससे किसानों को अपना धान विक्रय करने हेतु आवश्यक टोकन प्राप्त करने में सुविधा होगी। किसानों के समय की भी बचत होगी। उल्लेखनीय है कि कुकड़ाझोर धान खरीदी केन्द्र में 619 किसान पंजीकृत है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!