कलेक्टर ने माहका पहुंचकर धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, किसान से की बातचीत, किसानों ने केंद्र किया व्यस्थाओं को बेहतर बताया

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर

खरीफ विपणन वर्ष 2022–23 में समर्थन मूल्य पर प्रदेश सहित जिले में आज से धान खरीदी प्रारंभ कर दी गई है। कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी और पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने जिला मुख्यालय के समीप स्थित माहका धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों और उपस्थित ग्रामीणों से बातचीत की। उपस्थित किसानों ने बताया कि धान की कटाई प्रारंभ हो चुकी है, और मिंजाई पश्चात धान विक्रय के लिए धान उपार्जन केन्द्र किसान पहुंच रहे हैं।

किसान विश्वनाथ देवांगन ने बताया कि इस वर्श उसने 10 एकड़ में धान लगाया है, और लगभग 150 क्विंटल धान का विक्रय करेगा। कलेक्टर ने वहां कि गयी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मास्चर मशीन, तराजू, बाट की भी जांच की। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने अपने समक्ष धान विक्रय करने आये किसान का धान तौलवाया।  कलेक्टर ने शासन द्वारा शुरू किये गये टोकन तुंहर हाथ एप की भी जानकारी किसानों को दी और इसका उपयोग करने प्रोत्साहित किया। धान खरीदी के नोडल अधिकारी प्रतीक अवस्थी ने बताया कि माहका धान उपार्जन केन्द्र में 875 किसान पंजीकृत है। इस केन्द्र में चबूतरे, पर्याप्त मात्रा में बारदाने, लाईट, छाया, पेयजल, कम्प्यूटर व आपरेटर की व्यवस्था की गयी है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!