जशपुर: समारू एवं उसके परिजनों का प्रशासन द्वारा रखा जा रहा पूर्ण ख्याल

Advertisements
Advertisements

घायल युवक के बेहतर स्वास्थ्य ईलाज हेतु की जा रही हर संभव मदद

तहसीलदार फरसाबहार द्वारा हॉस्पिटल पहुँचकर समारू के स्वास्थ्य लाभ की ली गई जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

फरसाबहार विकासखण्ड के सुंढरू में विगत माह आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल महोत्सव के दौरान कबड्डी खेलते हुए घायल हुए घुमरा ग्राम के समारू केरकेट्टा के बेहतर स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रशासन लगातार हरसंभव मदद प्रदान कर रहा है। समारू एवं उनके परिजनों का पूर्ण ख्याल प्रशासन द्वारा रखा जा रहा है। साथ ही उनकी हर संभव मदद भी की जा रही है।

समारू को प्राथमिक उपचार प्रदान कर तत्काल फोर्टिस जिंदल हॉस्पिटल रायगढ़ में बेहतर इलाज के लिए भर्ती किया गया है। साथ ही कलेक्टर द्वारा हॉस्पिटल प्रबंधन तथा डॉक्टर से नियमित रूप से समारू के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर इलाज के सम्बंध में चर्चा की जाती है। साथ ही तहसीलदार द्वारा भी नियमित उनके परिजनो से संपर्क कर वस्तु स्थिति से अवगत होते है।

जिला प्रशासन की ओर से आज तहसीलदार फरसाबहार द्वारा हॉस्पिटल पहुँचकर घायल युवक की स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली गई। उन्होंने डॉक्टरों से समारू को दी जा रहे उपचार के सम्बंध में चर्चा कर उसे बेहतर ईलाज देने का आग्रह किया। तहसीलदार द्वारा युवक को ढांढस बंधाते हुए धैर्य रखने एवं बिल्कुल ना घबराने की समझाईश दी गई। इस दौरान तहसीलदार द्वारा समारू के परिजनों से भेंटकर कुशल क्षेम जानते हुए उन्हें आर्थिक सहयोग के साथ ही दैनिक उपयोगी समाग्री प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन सदैव उनके साथ है। उन्हें किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नही है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!