जशपुर: भूमि के मेड़ को काटकर नाला को प्रवाहमान बनाया गया

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कार्यालय तहसीलदार सन्ना से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड बगीचा के पंडरापाठ के ग्राम छिछली के निवासी सावन राम पिता सोहन राम की शासकीय मद में स्थित खसरा नम्बर 222 रकबा 0.097 हेक्टेयर पर अवैध कब्जा के दर्ज प्रकरण पर सुनवाई कर बेदखली का आदेश जारी कर सात दिवस में कब्जा हटाये जाने के निर्देश दिया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सावन राम द्वारा कब्जा हटाया नही गया था। न्यायालय के आदेश के परिपालन में कब्जा नही हटाए जाने न्यायालय द्वारा मौके पर ग्रामवासी एवं सावन राम की उपस्थिति में उक्त भूमि पर उनके द्वारा बनाए गए मेड़ को हटाया गया। उक्त भूमि पर मेड़ बनाने से नाला का बहाव अवरुद्ध हुआ था। जिसके कारण बारह मास बहने वाला परंपरागत नाला सुख गया था। नाला में पानी नही होने के कारण किसानों के फसल में सिंचाई नही हो पा रही थी साथ ही छिछली के अहीर समाज के लोगो का मृत्यु संस्कार भी प्रभावित हो रहा था। सामुदायिक हित एवं परम्परागत नाला के सरंक्षण व संवर्धन हेतु नाला के अवरुद्ध मार्ग को खोला जाना अत्यंत आवश्यक था। इस हेतु ग्रामवासी एवं सावन राम की सहमति से नाला का बहाव सुगम बनाने के लिए उक्त भूमि के मेड़ को काटकर नाला को प्रवाहमान बनाया गया। इस दौरान ग्रामवासी व सावन राम भी उपस्थित थे। राजस्व पुलिस एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में उक्त कार्य का पंचनामा तैयार किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!