जशपुर: विधिक जागरूकता रैली 09 नवम्बर को सम्पन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छ.ग.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के अंतर्गत चलाये जा रहे कानूनी जागरूकता और आटरीच के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण तथा हक हमारा भी तो है के 75वें स्वतंत्रता के अमृत अवसर पर मैघा कैम्प चलाये जा रहे है तथा विधिक जागरूकता रैली जिला न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर के निर्देशानुसार श्री डमरूधर चौहान, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर 09 नवम्बर 2022 को समय सुबह 08.00 बजे रवाना किया गया।

रैली जिला न्यायालय जशपुर परिसर से प्रारंभ कर जिला अस्पताल जशपुर चौक से होते हुए वापस जिला न्यायालय तक आयोजित की गई। इस दौरान स्वामी आरत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, स्वामी आरत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी विद्यालय जशपुर एवं शा. एम.एल.बी. कन्या उ.मा.वि. जशपुर के विद्यार्थी सह प्राचार्य व शिक्षकगण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर एवं न्यायिक कर्मचारीगण के द्वारा रैली में शामिल हुए।

Related posts