जशपुर जिले में दिव्यांगजनों को विशिष्ट पहचान-पत्र जारी करने हेतु सभी जनपद पंचायत मुख्यालयों में प्रत्येक शनिवार को शिविरों का किया जा रहा आयोजन

Advertisements
Advertisements

12 नवम्बर 2022 को पत्थलगांव में दिव्यांगजनो की शारीरिक जांच एवं पंजीयन हेतु शिविर आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के निर्देशन में समाज कल्याण विभाग द्वारा  जिले के दिव्यांगजनों को  विशिष्ट पहचान-पत्र (न्क्प्क् कार्ड) जारी करने हेतु  सभी जनपद पंचायत मुख्यालयों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उपसंचालक समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार  जिले में लगभग 13 हजार 199 दिव्यांगजनों के विशिष्ट पहचान पत्र जारी किया जाना शेष है।

इस हेतु शेष दिव्यांगजनों का ग्राम पंचायतवार शारीरिक जांच एवं यूडीआईडी पोर्टल मे पंजीयन हेतु जिले के समस्त जनपद पंचायत मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक शिविरआयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाला यह साप्ताहिक शिविर समस्त ग्राम पंचायतों में निवासरत सभी दिव्यांगजनों के यूडीआईडी हेतु शत् प्रतिशत पंजीयन पूर्ण होने तक अनवरत रूप से जारी रहेगा। दिव्यांगजनों को ग्राम पंचायतवार शारीरिक जांच हेतु शिविर स्थल पर जिला चिकित्सा मंडल के समक्ष उपस्थित किया जाएगा। जिले में आयोजित होने वाला यह साप्ताहिक शिविर का जनपद पंचायत पत्थलगाँव से प्रारंभ किया जा रहा है। पत्थलगाँव जनपद पंचायत मुख्यालय  में आगामी 12 नवम्बर 2022 दिन शनिवार को साप्ताहिक शिविर का आयोजित है।

इसी प्रकार अन्य जनपद पंचायत मुख्यालय में भी आने वाले समय मे शिविर आयोजित  किया जाएगा।  इस हेतु कलेक्टर ने शिविर के संबंध में ग्रामीण क्षेत्रो में व्यापक प्रचार प्रसार करने एवं लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए है। साथ ही शिविर में चिकित्सा मंडल की उपस्थिति एवं अन्य आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। कलेक्टर डॉ श्री मित्तल एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा विकासखण्ड पत्थलगांव के सभी दिव्यांगजनो से शिविर में आकर लाभ लेने का आग्रह किया गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!