व्यंग्य विधा के विशिष्ट साहित्य सम्मान पुरस्कार 2021-22 से नवाजे जाएंगे प्रख्यात व्यंग्यकार लालित्य ललित, जयपुर साहित्य संगीति द्वारा देश के विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट रचनाओं का चयन कर लेखकों को “साहित्य सम्मान पुरस्कार 2021-22″ प्रदान करने की हुई घोषणा !

Advertisements
Advertisements

छत्तीसगढ़ के लेखक के.पी.सक्सेना अपनी रचना “यूरोप जितना समेट पाया और गलवान घाटी- यात्रा वृतांत” हेतु विशेष साहित्य सम्मान-पत्र 2021-22 हेतु हुए चयनित

समदर्शी न्यूज़ डेस्क

जयपुर संगीति विशेष साहित्य सम्मान पुरूस्कार 2021-22 का सम्मान देश के अनेक रचनाकारों को विविध विधाओं के लिए दिया जा रहा है। व्यंग्य के लिए अतिरिक्त विशिष्ट चयन लालित्य ललित का उनके व्यंग्य संग्रह ” पांडेय जी के किस्से” (निखिल प्रकाशन, आगरा, उत्तरप्रदेश) के लिए किया गया है। आप को बता दें कि लालित्य ललित के अब तक 30 व्यंग्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं और कई पत्रिकाओं ने उन पर विशेषांक भी प्रकाशित किए हैं, जिसमें अनवरत(रांची), पुष्प गंधा (अंबाला), अनुस्वार (नोएडा) प्रमुख हैं। व्यंग्य विधा के लिए समिति ने संयुक्त तौर पर प्रदीप उपाध्याय (ये दुनिया वाले पूछेंगे), माधव जोशी (कोविड रामायण) का चयन किया हैं। इसके साथ ही संस्था ने कविता के लिए साहित्य अकादेमी से सम्मानित वरिष्ठ कवि दिविक रमेश का भी चयन किया है। यह सम्मान समारोह वर्ष 2023 में जयपुर में एक कार्यक्रम में 8 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। जिसमें देश के श्रेष्ठ रचनाकार सम्मिलित होंगे। यह जानकारी संस्था के संयोजक सचिव श्री अरविंद कुमार संभव ने दी है।

अरविंद कुमार संभव जी के अनुसार जयपुर साहित्य सम्मान पुरस्कार 2021-22 के लिये देश के विभिन्न विधाओं में पारंगत रचनाकारों की चयनित कृतियों की घोषणा जयपुर के बुद्धिजीवियों के विमर्श मंच “जयपुर साहित्य संगीति” द्वारा की गई है। विस्तृत जानकारी में विभिन्न विधाओं के अनुसार व्यंग्य विधा हेतु दो संयुक्त पुरस्कार “ये दुनिया वाले पूछेंगे” के लेखक डा.प्रदीप उपाध्याय, देवास एवं “कोविड रामायण” के लेखक माधव जोशी,नई दिल्ली को दिया जाएगा। इसके साथ ही व्यंग्य विधा हेतु अतिरिक्त विशिष्ट सम्मान “पाण्डेय जी के किस्से” के लेखक लालित्य ललित, नई दिल्ली को विशेष रूप से दिया गया है। लघु कथा विधा हेतु दो संयुक्त पुरस्कार क्रमशः “अप केंद्रीय बल” के लेखक सन्तोष सुपेकर, उज्जैन एवं “रास्ते बंद नहीं होते” की लेखिका अनिता रश्मि, रांची को दिया जा रहा है। उपन्यास विधा के लिए डा. फतेह सिंह भाटी, जोधपुर अपनी कृति “उमादे” के लिए सम्मानित होंगे, साथ ही अतिरिक्त विशिष्ट सम्मान “मध्यांतर” के लेखक मनीष कुमार सिंह, गाजियाबाद को मिला है। कहानी विधा हेतु भी दो संयुक्त पुरस्कार क्रमशः “पीले हाफ पैंट वाली लड़की” के लेखक अरुण अर्णव खरे, भोपाल एवं “गुलाबी नदी की मछलियाँ” के लेखक सिनीवाली- गाजियाबाद को दिया जाएगा। अतिरिक्त विशिष्ट सम्मान “अपेक्षाओं के बियाबान” लेखक डा. निधि अग्रवाल, झांसी  एवं “साढे़ आठ बजे की काल” की लेखिका आशा शर्मा, बीकानेर को जाएगा। नाट्य विधा हेतु “रिश्तों के आवरण” के लेखक लक्ष्मी नारायण भटनागर, जोधपुर सम्मानित होंगे। काव्य विधा के लिए दो संयुक्त पुरस्कार “सुनो राधिके सुनो” के लेखक- विष्णु सक्सेना, गाजियाबाद एवं “जब घुटती है सांस आम आदमी की” के लेखक दिविक रमेश, नौएडा को दिए जाएंगे। अतिरिक्त विशिष्ट पुरस्कार “अन्तस की खुरचन” के लेखक यतीश कुमार, मुंगेर, एवं “समयांतर” की लेखिका डा. नीलम वर्मा, नई दिल्ली को मिलेगा। बाल साहित्य विधा सम्मान “सब कुछ है” के लेखक विनय बंसल, आगरा को दिया जा रहा है। पौराणिक साहित्य एवं दर्शन सम्मान “राम कथा एवं तुलसी साहित्य” के लेखक- देवदत्त शर्मा, अजमेर को, समीक्षा विधा सम्मान “सृजन का अंतर्पाठ” के लेखक बी.एल.आच्छा, चैन्नई, विशिष्ट व्यक्तित्व एवं कृतित्व सम्मान उपेंद्र नाथ रैणा, नई दिल्ली वाया, कृति- उपेंद्र नाथ रैणा, बहुआयामी सर्जक व्यक्तित्व संपादक डा. किशोर सिन्हा को दिया जा रहा है। आत्मकथ्य विधा हेतु “तीस साल लंबी सड़क एवं फेड इन फेड आउट” के लेखक डा. किशोर सिन्हा- पटना सम्मानित किए जाएंगे। साहित्यिक आलेख संग्रह हेतु “सर्वे भवन्तु सुखिनः” लेखक प्रीति अज्ञात, अहमदाबाद सम्मानित होंगी। आंचलिक भाषा साहित्य विधा हेतु संयुक्त पुरस्कार क्रमशः मैथली– “औनी पथारी” लेखक- सोनी नीलू झा – दिल्ली, राजस्थानी– “तिरसो दरियाव” लेखक- सत्यदीप- बीकानेर, को दिया जा रहा है।

जयपुर साहित्य संगीति विशेष साहित्य सम्मान पत्र 2021-22 हेतु चयनित उत्कृष्ट कृतियों हेतु निम्न लेखकों को सम्मानित किया जाएगा। क्रमशः 1. समंदर का शहर, काव्य संग्रह- सुधा कुमारी जूही, विशाखापत्तनम, 2. कुसुमांजली, काव्य संग्रह- डा. शीला गौरभी, तिरुअनन्तपुरम, 3. केसरिया बालम, उपन्यास – डा. हंसादीप, टोरंटो, कनाडा, 4.रंग गुलाब और कहानियाँ- डा. एम. एस. अली, पन्ना, मध्यप्रदेश, 5. वारसा डायरी, डायरी लेखन- रविरंजन, हैदराबाद, 6. यूरोप जितना समेट पाया और गलवान घाटी- यात्रा वृतांत- के. पी सक्सेना दूसरे, टाटी बंध, छत्तीसगढ़, 7. आरम्भ उद्घोष 21 वीं सदी का- साझा काव्य संकलन, सम्पादक- अनुपमा अनुश्री, भोपाल, 8. वागीशा- कथा संचय- सम्पादक, भारती कुठियाला, शिमला, 9. डा. रामकुमार वर्मा का काव्य वैभव- शोध प्रबंध- डा. सन्ध्या जैन, इन्दौर, 10. शाप वरदान की अनूठी कहानियाँ- प्रभा पारीक, जयपुर, 11. तत्वोपप्लवसिंह- चर्वाक दर्शन के कतिपय पहलू- ऋचा आर्य, लखनऊ, 12. लाक्षागृह- काव्य- राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, विदिशा, 13. तुम जिंदा हो माँ- काव्य- अजय सिंह राणा, चंडीगढ़, 14. है ना! काव्य- मुकेश कुमार सिन्हा, 15.द ब्लैंक पेपर- उपन्यास- पूनम मनु, मेरठ, 16. ये कैसा रिश्ता- उपन्यास- डा. सूरज कुमार नेगी, देवली, राजस्थान, 17. एल्बम- लघु कथा संग्रह- यशोधरा भटनागर, देवास, 19. परिवर्तन- लघु कथा संग्रह- डा. इंदू गुप्ता, फरीदाबाद, 20. झरोखे- लघु कथा संग्रह- प्रतिभा जोशी, अजमेर, 21. रास्ते बंद नहीं होते- लघु कथा संग्रह- गोविन्द शर्मा, हनुमानगढ़, 22. टच स्क्रीन- लघु कथा संग्रह- डा. नीना छिब्बर- जोधपुर, 23. भूख से भरा पेट- लघु कथा संग्रह- राम मूरत राही, इंदौर, 24. चेहरे पर चेहरा- लघु कथा संग्रह- सेवा सदन प्रसाद, 25. अश्रु विपंची- काव्य संग्रह- अनूप कटारिया, जयपुर, 26. उलझन बुलझन प्यार- उपन्यास- भुवनेश्वर उपाध्याय, दतिया, 27. कमरा नंबर 909- उपन्यास- डा. अजय शर्मा, जालंधर, 28. उड़ान- कथा संग्रह- प्रियंका, जयपुर, 29. देखा सा मंजर- गजल संग्रह- गोविन्द सेन, धार, 30. लोकतंत्र छुट्टी पर है- काव्य संग्रह- अभय सिन्हा, भागलपुर, 31. दिमाग वालों सावधान- व्यंग्य संग्रह- धर्मपाल महेंद्र जैन, टोरंटो कनाडा। उपरोक्त सभी 31 विद्वान एवं प्रतिष्ठित लेखकों को सम्मान-पत्र उनके ज्ञात पते पर डाक से भेजे जाएंगे।

उपरोक्त सभी चयनित कृतियों हेतु निर्णायक मंडल में सम्मिलित एवं उनके द्वारा देखी गयी विधा के नाम क्रमशः 1. श्री यशवंत कोठारी (व्यंग्य), 2. श्री हरदान हर्ष (काव्य संग्रह), 3. श्री सत्यदेव बारहट (काव्य संग्रह) ,4. श्रीमती प्रेमलता शर्मा (लघु कथा), 5. श्री अरविंद कुमार संभव (काव्य, उपन्यास, कहानी, नाट्य, एवं अन्य विधायें) हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!