कुनकुरी-तपकरा-लवाकेरा मार्ग में पुल-पुलिया निर्माण हेतु व्यपवर्तित मार्ग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

लोक निर्माण विभाग द्वारा सर्व जनमानस को सूचित करते हुए जानकारी दी गई है कि कुनकुरी-तपकरा-लवाकेरा मार्ग निर्माणाधीन है। तपकरा से लवाकेरा के मध्य कि.मी. 46/10 एवं कि.मी. 47/4 में दो नग मध्यम पुल का पुनर्निर्माण प्रारंभ किया जा रहा है।
निर्माणाधीन अवधि में हल्के वाहन निर्माण स्थल के बगल में निर्मित अस्थाई व्यपवर्तित मार्ग से तथा भारी वाहन ग्राम-सिंगीबहार कि.मी. 22/8 एवं ग्राम-तपकरा कि.मी. 30/4 से उड़ीसा की ओर जा सकती है। इसी प्रकार आने के लिए ग्राम-तालसरा से लुलकीडीह मार्ग एवं कोतबा लवाकेरा मार्ग के ग्राम-सरईटोला मार्ग को व्यपवर्तित की गई है।

Related posts