कार्यवाही : फरसाबहार के गंझियाडीह धान खरीदी केन्द्र में 115 बोरी अवैध धान जप्त किया गया, तहसीलदार और खाद्य अधिकारी की टीम ने की कार्रवाई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने अवैध धान परिवहन करने वाले कोचियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे सभी चेक पोस्ट पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को सचेत होकर कार्य करने के लिए कहा गया था इसी कड़ी में तहसीलदार फरसाबहा ने बताया की आज दिनांक 15.11.2022 समय दोपहर 2.40 बजे तहसीलदार फरसाबहार तथा खाद्य निरीक्षक द्वारा धान मण्डी प्रांगण गंझियाडीह का औचक निरीक्षक किए जाने पर किसान शोभन राम पिता सनु राम निवासी ग्राम हाथीबेड के खाते के टोकन पर अवैध रूप श्री हेमसागर यादव पिता त्रिलोचन के द्वारा  115 बोरी धान पाया गया। मौके पर पंचनामा तैयार कर अनावेदक हेमसागर एवं शोभन राम का कथन लेखबद्ध किया गया 115 बोरी धान को जप्ती कर फड प्रभारी गंझियाडीह संजीव कुमार पांडे को सुपुर्द में दिया गया।

Related posts