जशपुर: जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 12 लाख की राशि स्वीकृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के तीन मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम डूमरटोली निवासी स्व. सुरमनी बाई की आकाशीय बिजली गाज मारने से 30 जुलाई 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति शोभनाथ हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार बगीचा विकासखण्ड के ग्राम कुड़ापानी निवासी स्व. राजनाथ की आकाशीय बिजली गाज मारने से मृत्यु 22 जून 2022 को हो जाने पर मृतक केे निकटतम वारिस मृतक के पत्नी श्रीमती फुलकुवांरी हेतु 4 लाख एवं ग्राम कुरकुटनाला निवासी स्व. योगेश पैंकरा की आकाशीय बिजली गाज मारने से मृत्यु 31 अगस्त 2022 हो जाने पर मृतक केे निकटतम वारिस मृतक के पत्नी श्रीमती सत्यवती हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!