सोंठी समपार मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर

रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत सक्ती-झाराडीह स्टेशनों के मध्य किमी 634/22-26 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 321 (सोंठी फाटक) को दिनांक 18 नवम्बर 2022 को रात 10 बजे से 19 नवम्बर 2022 सुबह 10 बजे तक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।

उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पास में ही स्थित टेमर फाटक से उपलब्ध है। रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।                                      

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!