नही थम रहा फुटबाल टूर्नामेंट का पोस्टर विवाद: घटना से पूर्व कांग्रेसी के परिवार की भावनाएं आहत, पुत्र ने विज्ञप्ति जारी कर पिता के अपमान का लगया आरोप……पढ़े पूरी खबर

Advertisements
Advertisements

विवाद के बाद प्रथम पुरस्कार की स्पांसरशीप से खुद को किया अलग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी नगर के खेल मैदान पर हो रहे अन्तर्राज्यीय नॉकआऊट फुटबाल टूर्नामेंट के उद्घाटन में अचानक फ्लैक्सी पोस्टर हटाने के विवाद को लेकर दिवंगत अशलम शेर के पुत्र रूफी खान – अध्यक्ष युवा कांग्रेस कुनकुरी विधानसभा ने एक विज्ञप्ति जारी कर अपने परिवार की आहत भावनाओं से अवगत कराया है। उन्होने विज्ञप्ति में अपने पिता के जीवन भर कांग्रेस के लिये समर्पित रूप से कार्य करने का स्मरण कराते हुए इस विवाद से उनके अपमान पर अपने परिवार की आहत भावनाओं का प्रकट किया है।

पढ़े रूफी खान द्वारा जारी पूरी विज्ञप्ति

कांग्रेस का गुटीय विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। पहले पूर्व जशपुर जिलाध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार को लेकर जिले का माहौल गर्माया था। इस बार फुटबाल टूर्नामेंट में प्रथम पुरस्कार के स्पांसर रूफी खान के दिवंगत पिता स्वर्गीय अशलम शेर के बैनर पोस्टर को उद्घाटन समारोह से तत्काल पहले हटाये जाने पर विवाद चर्चा में है। रूफी खान का आरोप है कि स्थानीय विधायक यू डी मिंज द्वारा ही उनको बैनर पोस्टर हटाने के लिये कहा था, जबकि इस संबंध में समिति से सभी बात तय हो चुकी थी। इस विवाद से रूफी खान का पूरा परिवार आहत है। जानकारों का कहना है कि पुराने वरीष्ठ कांग्रेसियों के साथ इस प्रकार के व्यवहार से कांग्रेस के चुनावी भविष्य पर विपरित प्रभाव पड़ने की प्रबल संभावना है।

बड़ी खबर: शुभारंभ से पहले ही विवादो में घिरी कुनकुरी नॉकआऊट फुटबाल प्रतियोगिता 2022: पूर्व कांग्रेसी स्वर्गीय असलम शेर के लगे पोस्टरो को कार्यक्रम से पहले हटवाना बना विवाद का कारण……देखे वीडियों….
Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!