बड़ी खबर: शुभारंभ से पहले ही विवादो में घिरी कुनकुरी नॉकआऊट फुटबाल प्रतियोगिता 2022: पूर्व कांग्रेसी स्वर्गीय असलम शेर के लगे पोस्टरो को कार्यक्रम से पहले हटवाना बना विवाद का कारण……देखे वीडियों….

Advertisements
Advertisements

आज ही दोपहर में प्रतियोगिता का शुभारंभ था निर्धारित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

अन्तर्राज्यीय कुनकुरी नॉकआऊट फुटबाल प्रतियोगिता 2022 अपने उद्घाटन से पहले ही पोस्टर हटाने के मामले को लेकर विवाद में आ गई है। प्रथम पुरस्कार को स्पांसर कर रहे रूफी खान के पिता स्वर्गीय असलम शेर के पोस्टर एवं फ्लैक्सी को अचानक उतरवाने की घटना से विवाद की स्थिति निर्मित हुई। जिसके बाद स्पांसर रूफी खान ने प्रथम पुरस्कर की स्पांसरशीप से मना करते हुए स्वयं को स्पांसरशीप से अलग कर लिया है।

इस संबंध में अपनी आपत्ती दर्ज कराते हुए उन्होने कहा है कि समस्त बाते पूर्व में तय होने के बाद अचानक कुनकुरी विधायक यूडी मिंज द्वारा मेरे पिता की स्मृति में लगाये पोस्टर बैनर हटाने के लिये कहा गया है। देखे वीडियों…….

स्पांसर रूफी खान जानकारी देते हुए

इस संबंध मे आयोजन समिति के अध्यक्ष सेराज राही से जानकारी लिये जाने पर उन्होने कहा कि अलग अलग व्यवस्था के लिये समिति बनी हुई है जिनके द्वारा निर्णय लिया जा रहा है। इस प्रकरण के बारे में अधिक जानकारी नही है। देखे वीडियों…..

आयोजन समिति के अध्यक्ष सेराज राही ने रखा पक्ष

युवां कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान द्वारा इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार की राशि 1 लाख 1 हजार रूपये एवं ट्राफी अपने स्वर्गीय पिता अशलम शेर की स्मृति में स्पांसर की थी। स्वर्गीय अशलम शेर भी कांग्रेस में वरीष्ठ पदाधिकारी के रूप में सक्रिय रहे है। अपने पिता के लगवाये जा रहे पोस्टर बैनर अचानक उतरवाये जाने से काफी क्षुब्ध है और उन्होने स्पांसरशीप से खुद को अलग भी कर लिया है।

पोस्टर उतरवाकर वापस ले जाते हुए

Advertisements
Advertisements

One thought on “बड़ी खबर: शुभारंभ से पहले ही विवादो में घिरी कुनकुरी नॉकआऊट फुटबाल प्रतियोगिता 2022: पूर्व कांग्रेसी स्वर्गीय असलम शेर के लगे पोस्टरो को कार्यक्रम से पहले हटवाना बना विवाद का कारण……देखे वीडियों….

Comments are closed.

error: Content is protected !!