एनएच 43 पर सड़क हादसा : कार अनियंत्रत होकर पेड़ से टकराई, दो की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

बीती रात एनएच 43 पर ग्राम चरईड़ांड के पास कार आनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई है। इस दुघर्टना में कार में सवार दो लोगो के घटना स्थल पर ही मृत्यु होने तथा दो लोगो के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है। कार में सवार सभी लोग बैंक कर्मी बताये जा रहे है जो रविवार की छुट्टी मनाने के लिये कुनकुरी आये थे वापस जशपुर जाते समय यह हादसा हुआ। घटना के उपरांत पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को चिकित्सालय पहूंचाया जहां उनका उपचार जारी है। वही मृत्यु पर पंचनामा कार्यवाही की जा रही है।

Related posts