पुलिस द्वारा अभियान चलाकर वर्षों से फरार छः स्थाई गिरफ्तारी वारंटी एवं 02 गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल !

Advertisements
Advertisements

कांसाबेल पुलिस द्वारा टीम बनाकर चलाया गया विशेष अभियान, की गई कार्यवाही

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर

पुलिस द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि समंस, गिरफ्तारी/स्थाई वारंट की तामीली हेतु टीम बनाकर विशेष अभियान चलाकर थाना प्रभारी कांसाबेल एवं टीम द्वारा दिनांक 19.11.2022 एवं 22.11.2022 को माननीय जेएमएफसी न्यायालय बगीचा के प्रकरण क्रमांक 144/2017, 28/2019, 262/2020, 136/2020, 456/2021, 392/2021 धारा 294, 506, 323, 34 भा.द.वि. के प्रकरण में जारी स्थाई वारंटी 1-राजनाथ राम उम्र 32 साल निवासी भूरसाढाब, 2- सुमती उम्र 23 साल, 3-जफार खान उम्र 30 साल निवासी चिडोरा, 4-ठुपा राम उम्र 40 साल निवासी खखरीझरिया, 5-संगीता उम्र 36 साल, 6-नारायण यादव उम्र 36 साल निवासी नकबार एवं गिरफ्तारी वारंटी 1-ताज खान उम्र 25 साल निवासी चिड़ोरा, 2-हैदर खान उम्र 24 साल निवासी चिड़ोरा, सभी थाना कांसाबेल जो अपने-अपने निवास से फरार चल रहे थे एवं पुलिस की गिरफ्तारी से बच रहे थे। जिन्हें पता-तलाश कर अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है।   

इन फरार वारंटियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में निरीक्षक नंदनलाल राठिया, प्रधान आरक्षक 270 दिगंबर पोर्ते, आरक्षक क्रमांक 479 मनधनी पैंकरा, आरक्षक क्रमांक  749 प्रशांत पैंकरा, आरक्षक क्रमांक  754 हरिनंदन पैंकरा, आरक्षक क्रमांक 265 विनोद भगत एवं महिला आरक्षक क्रमांक 640 मधुरवीणा खाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!