अपर कलेक्टर जशपुर ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम बालाछापर का किया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

अपर कलेक्टर श्रीमती लविना पाण्डेय ने रविवार को जशपुर विकासखंड के बालाछापर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम-छात्रावास का निरीक्षण किया और बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही भोजन गुणवत्ता का अवलोकन किया और बच्चों को चाकलेट वितरण किया गया।

उल्लेखनीय है कि विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा आश्रम-छात्रावास में पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराया गया है ताकि दूरस्थ अंचल के बच्चे आश्रम छात्रावास में रहकर अच्छी शिक्षा ले सके।

Related posts