विधायक जशपुर ने गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र में पूजा-अर्चना करके धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया

35 धान खरीदी केन्द्र के माध्यम से कुल 38378 किसानों से धान खरीदी किया जाएगा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर विधायक विनय भगत ने जशपुर विकासखण्ड के गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र में कांटा, बाट की विधिवत् पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले के 24 समितियों के माध्यम से 35 धान उपार्जन केन्द्र में 38378 पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जा रही है। किसानों की सुविधा का ध्यान रखते हुए सीमान्त, लघु और बड़े किसानों को पात्रता के अनुसार टोकन दिया जा रहा है।  

      विधायक विनय भगत ने अपने हाथों से किसानों के धान को तौलकर किसानों से भी विस्तृत चर्चा की और कोई समस्या होने पर तत्काल बताने की बात कही साथ ही धान बेचने आने वाले किसानों से सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि उन्हें पहले से ही टोकन दे दिया गया था। सोसायटी में बारदानों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं हो रही है। किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आसानी से अपना धान बेच रहें हैं।

Related posts