जशपुर: विश्व स्तरीय ‘‘गो ब्लू‘‘ की थीम पर अंतराष्ट्रीय बाल दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

अंतराष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर 20 नवंबर को जशपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गम्हरिया के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों के साथ विश्व स्तरीय ‘‘गो ब्लू‘‘ की थीम पर अंतराष्ट्रीय बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बच्चों द्वारा बड़े नीले कपड़े पर अपने बाल अधिकार के लिए हाथ का छाप देकर समर्थन दिया गया। जिला सलाहकार यूनिसेफ अनिल बघेल और जय हो समन्व्यक रोहित कलयारी द्वारा बच्चों को बाल अधिकार की जानकारी दी गई। जय हो स्वयं सेवक का इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा। इस दौरान कार्यक्रम में ज़िला सलाहकार यूनिसेफ, गम्हरिया पंचायत के सरपंच-सचिव स्कूल के अध्यापकगण उपस्थित थे।

Related posts