जशपुर: दलेसर के 11 किसान उत्साह के साथ पहली बार कोनपारा धान खरीदी केन्द्र में धान बेचने पहुंचे, जिला प्रशासन के सार्थक पहल से कोल्हेनझरिया आश्रित ग्राम दलेसर के किसानों का हुआ पंजीयन

Advertisements
Advertisements

अब मिलेगा किसानों को ऊपज का सही दाम-किसान श्याम बिहारी, गोपाल राम, कृष्ण गोपाल, बंशीधर

किसानों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

खुले बाजारों में धान का सही दाम नहीं मिलता

कलेक्टर ने विडियो कॉल के माध्यम से किसानों से धान खरीदी की जानकारी ली

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज अपने कलेक्टोरेट कक्ष में फरसाबहार विकासखण्ड के कोल्हेनझरिया के आश्रित ग्राम दलेसर के किसानों से विडियो कॉल के माध्यम से चर्चा की और धान खरीदी की जानकारी ली। राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 01 नवम्बर से की जा रही है। जिससे अंचल के किसान खुश हैं। फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया के आश्रित ग्राम दलेसर के किसान श्री श्याम बिहारी, गोपाल राम, कृष्ण गोपाल, बंशीधर, सुग्रीव राम, बली राम, पानेश्वर, देवकुमार, दुबराजपुरी, बालक राम, लक्ष्मीनाथ ने बताया कि जिला प्रशासन के सार्थक पहल से उनका पंजीयन कर दिया गया है। पहली बार अपना धान बेचने धान खरीदी केन्द्र कोनपारा आएं हैं। किसानों ने बताया कि पहले खुले बाजार में धान बेचने से सही लागत नहीं मिल पाता था। इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान बेचने से हमारी ऊपज का सही दाम मिलेगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। किसानों ने कहा कि किसानों के सुविधा के लिए धान खरीदी केन्द्र में छाया, पेयजल की अच्छी व्यवस्था की गई है।

 उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले के 24 समितियों के माध्यम से 35 धान उपार्जन केन्द्र में 38378 पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जा रही है। किसानों की सुविधा का ध्यान रखते हुए सीमान्त, लघु और बड़े किसानों को पात्रता के अनुसार टोकन दिया जा रहा है।  

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!