जशपुर जिले के महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में….

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

कलेक्टर ने छात्र दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत स्व. नैना भगत की माता को 1 लाख के सहायता राशि का चेक प्रदान किया

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग के अंतर्गत छात्र दुर्घटना बीमा योजना के तहत् प्रभावित परिजनों को 1 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक दिया। मनोरा विकासण्ड के ग्राम डहुकोना के छात्र स्व. नैना भगत, पिता सूरजभान राम एवं माता श्रीमती विमलेश्वरी भगत, कक्षा-1ली, शासकीय प्राथमिक शाला डहुकोना का सांप के काटने से ईलाज के दौरान 16 सितम्बर 2021 को आकस्मिक निधन हो जाने पर कलेक्टर ने छात्र के पालक श्रीमती विमलेश्वरी भगत  को 1 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक दिया गया है।

कोल्हेनझरिया ग्राम पंचायत में पानी के समस्या का हुआ समाधान, ग्रामवासियों को मिल रहा है सुचारू रूप से पानी

जशपुर. जिला प्रशासन के संज्ञान में आते ही लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पाईप लाईन को ठीक कर दिया गया है। फरसाबहार विकासखण्ड के जनपद सीईओ श्री एस.सी. कच्छवा ने बताया कि कोल्हेनझरिया ग्राम पंचायत में पाईप लाईन टूट जाने से पानी की समस्या थी। बीएसएनएल केबल लगाने हेतु खुदाई की गई थी। अब पाईप लाईन को ठीक करा दिया गया हैं सभी ग्रामवासी को सुचारू रूप से पानी मिल रहा है।

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याए  लोगों की समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से सुने और तत्परता से निराकरण करें

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टर जनदर्शन के माध्यम से आमजनों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने 66 प्राप्त आवेदनों को समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को सभी अधिकारी गंभीरता से सुने और निराकृत करें। छोटे-छोटे कार्यो के लिए लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। जनदर्शन में राशन कार्ड बनाने, आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगतान, पट्टा निरस्त कराने, भूमि-विवाद, खाता से राशि आहरण, ऋण मॉफ, गोचर गोठान हेतु कार्य, विद्युत लाईन जुड़वाने, जल भराव, नामांतरण, बेजा कब्जा हटवाने सहित अन्य मामलों के आवेदन दिए। जिस पर कलेक्टर ने समस्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर, कुनकुरी एसडीएम रवि राही, एसडीएम योगेन्द्र श्रीवास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जिले में खरीफ वर्ष 2021-22 में धान एवं मक्का खरीदी के लिए किसानों का किया जा रहा पंजीयन, किसान 31 अक्टूबर तक नवीन पंजीयन, रकबा व पंजीकृत फसल संसोधन का कर सकते है कार्य

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में पंजीकृत धान एवं मक्का कृषकों से समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का खरीदी कार्य के लिए किसानों का पंजीयन कार्य संचालित है। इस हेतु एकीकृत किसान पोर्टल पर जिले के किसानों का नवीन पंजीयन एवं पंजीकृत फसल या रकबे में संसोधन का कार्य 31 अक्टूबर 2021 तक किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने किसान पंजीयन संबंधी कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों को धान फसल हेतु पोर्टल में पंजीयन करना अनिवार्य नहीं होगा। परंतु ऐसे किसान जो गत वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु अपना पंजीयन नहीं करा पाए थे उन्हें नवीन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि इस खरीफ वर्ष 2021-22 में पंजीकृत धान एवं मक्का कृषकों से ही समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन की कार्यवाही की जाएगी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!