प्रभारी यातायात प्रदीप जोशी द्वारा अशासकीय स्कूलों के प्राचार्यो की रक्षित केन्द्र में ली गई बैठक, दो पहिया वाहनों से नाबालिग बच्चों को स्कूल नहीं आने के संबंध में दी गई समझाईश.

Advertisements
Advertisements

दिनांक 24 नवंबर 22 की इस बैठक में मुख्य रूप से जांजगीर एवं चांपा शहर के अशासकीय विद्यालय के प्राचार्यगण रहे उपस्थित.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

प्रभारी यातायात प्रदीप जोशी द्वारा अशासकीय स्कूलों के प्राचार्यो की रक्षित केन्द्र में बैठक ली गई।इस बैठक में जांजगीर एवं चांपा शहर के अशासकीय विद्यालय के प्राचार्यगण उपस्थित रहें।

प्राचार्यो द्वारा बैठक के दौरान दिये गये निम्न सुझाव

01. स्कूल प्रबंधन द्वारा नाबालिग बच्चों को समझाईश दिये जाने पर अपना वाहन विद्यालय के बाहर खड़ी करते है, उक्त वाहनों के विरूद्ध विद्यालय प्रबंधन द्वारा चिन्हित किये जाने पर कार्यवाही हेतु बाते कही गई।

02. जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से सभी विद्यालयों के प्राचार्यो को नाबालिग बच्चों के द्वारा विद्यालय आने से प्रतिबंध लगाने हेतु पत्राचार करने हेतु कहा गया।

03. विद्यालयों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाये जाने की अपील की गई। जिससे की स्कूली छात्रों को यातायात नियमों के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी हो।

04. जांजगीर शहर के लिंक रोड में नाबालिग बच्चों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु बाते कही गई।

05. शहर में होर्डिग्स के माध्यम से यातायात जागरूकता चलाये जाने हेतु अपील की गई।

06. नाबालिग बच्चों द्वारा तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले बच्चों पर कार्यवाही के संबंध में सुझाव दिया गया।

07. केन्द्रीय विद्यालय के पास खड़ी होने वाले धान परिवहन वाहनों को प्रतिबंध लगाये जाने के संबंध में बातें कही गई।

08. कलेक्ट्रेट मार्ग में सुबह एवं शाम स्टंट करने वाले वाहनों पर कार्यवाही करने के संबंध में अवगत कराया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!