समूह की महिलाओं को रूचि अनुसार अन्य गतिविधियॉ करने के लिए प्रोत्साहित किया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर
जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने बुधवार को जशपुर विकासखण्ड के लोदाम गौठान का निरीक्षण किया। गोबर खरीदी, वर्मी खाद बनाने सहित समूह की महिलाओं की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं को वर्मी कम्पोस्ट खाद की छनाई करने के लिए मशीन भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे महिलाएं शीघ्र ही खाद की छनाई करके पैंकिंग कर सकती है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव उपस्थित थे। कलेक्टर ने समूह की महिलाओं को बकरीपालन, मुर्गीपालन सहित अपने रूचि अनुसार अन्य गतिविधियॉ करने के लिए भी कहा है। ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके।

