कलेक्टर ने जशपुर के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण किया: खिलाड़ी राज्य स्तर, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा दिखाएं

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज जशपुर के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम का निरीक्षण किया और खिलाड़ियों से रूबरू होते हुए अच्छा खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव उपस्थित थे।

कलेक्टर ने एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खिलाड़ियों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिले में हॉकी खिलाड़ियों के लिए बहुत बेहतरीन हॉकी स्टेडियम बनाया है, इसका लाभ उठाएं। खिलाड़ी राज्य और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रतिभाग दिखाएं ओर जिले का नाम रोशन करें।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!