धान खरीदी पर 6 सूत्रीय मांगो का राज्यपाल के नाम ज्ञापन भाजपा द्वारा एसडीएम कुनकुरी को दिया गया, प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप

Advertisements
Advertisements

नरवा, गरूवा, धुरवा, बाड़ी योजना को बताया फ्लाप शो

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़

कुनकुरी. भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कुनकुरी विधानसभा मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी मण्डल कुनकुरी के द्वारा अपनी 6 सूत्रीय मांगों से संबंधित राज्यपाल के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को सौंपा। इस प्रतिनिधि मण्डल में भाजपा जशपुर जिलाध्यक्ष रोहित साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेन्द्र यादव, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुनेश्वर केशर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमन शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अशलम आजाद, मण्डल अध्यक्ष श्रीनायक मिश्र, महामंत्री राजकुमार गुप्ता, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अमित मिश्रा, प्रवक्ता संकेत साय, मण्डल अध्यक्ष संतोष सहाय, बसंत रारा, नितेश पारीक, बॉबी ताम्रकार, चाणक्य चौहान, वंश गिरी, अमन वर्मा आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

दिये गये ज्ञापन में राज्यपाल के माध्यम से छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार से निम्न 6 मांगे की गई है-

1. धान खरीदी हर हाल में 1 नवम्बर से प्रारंभ करें।

2. धान की पूरी कीमत का भुगतान एक मुश्त हो पिछला बकाया भुगतान तुरंत करें।

3. केन्द्र द्वारा एमएसपी में लगातार की गई वृद्धि का लाभ किसानों को देना सुनिश्चित करें।

4. गिरदावरी के बहाने रकबा कटौती पर पूरी तरह रोक लगाई जाये।

5. कांग्रेस के घोषणा पत्र के अनुसार किसानों का दाना दाना धान खरीदा जाये।

6. घोषणा पत्र में किये वादे के अनुसार किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस भी दिया जाये।

देखे ज्ञापन……..

इससे पूर्व स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, युवा बेरोजगारो के साथ किये गये कांग्रेस द्वारा वादो को सरकार द्वारा पूरा नही किये जाने पर ध्यान आकर्षित कराते हुए घोषणा पत्र पर अमल करने की मांग की गई।

देखे प्रेस वार्ता का वीडियो…….

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!