जशपुर कलेक्टर ने दुलदुला और कोरना गौठान का किया निरीक्षण, आलू चिप्स बनाने के लिए समूह को प्रशिक्षण देने के दिए निर्देश

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने दुलदुला विकासखण्ड के  दुलदुला और कोरना गौठान का निरीक्षण किया। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के तहत् दोनो गौठानों का चयन किया गया है। उन्होंने गौठान का निरीक्षण करके स्व सहायता समूह की महिलाओं से वर्मी कम्पोस्ट खाद विक्रय और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव, आर.ई.एस.के एसडीओ श्री राजेश श्रीवास्तव और अन्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

                दुलदुला गौठान के जय मा अम्बे स्व सहायता की महिलाओं ने बताया कि खाद विक्रय से उन्हें 65 हजार का लाभ हो चुका है। इसी प्रकार कोरना गौठान की गंगा मईया स्व सहायता समूह की महिलाओें ने बताया कि खाद विक्रय से उन्होंने 48 हजार रूपए का लाभ प्राप्त हो चुका है।

                कलेक्टर ने कोरना गौठान में समूह को उपलब्ध कराए गए आलू चिप्स मशीन का उपयोग करने के लिए कहा। इसके लिए स्व सहायता समूह को प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!