कांग्रेस सरकार की लापरवाही से 6 वर्षीय बच्चे की हत्या से प्रदेश वासी बेहद दुखी- अनुराग सिंहदेव

Advertisements
Advertisements

6 वर्षीय बच्चे के अपरहण पश्चात उसकी हत्या ने साबित किया भूपेश राज में कानून का कोई राज नहीं: भाजपा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने सरगुजा के चंगोरी गांव में मासूम बच्चे के अपहरण और हत्या की वारदात पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस की सरकार में कानून की बजाए जंगलराज चल रहा है। पूरे प्रदेश में अपराधी जब जहां चाहे किसी का भी अपहरण करके उसे मौत के घाट उतार रहे हैं। राजधानी रायपुर में भी इसी तरह एक युवक का अपहरण हुआ और बाद में उसकी लाश मिली। सरगुजा के गांव में अब 6 वर्ष के एक बच्चे का अपहरण हो गया और उसकी हत्या कर दी गई। प्रदेश की जनता ऐसी घटनाओं से बहुत दुखी है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में चौतरफा अराजकता का बोलबाला है। सरकारी खजाना लुट रहा है। बहिन बेटियों की इज्ज़त लुट रही है। चोरी, लूट, डकैती, अपहरण, हत्या जैसे कांड हर रोज घटित हो रहे हैं। कांग्रेस पोषित दबंगों से तंग आकर लोग खुदकुशी कर रहे हैं। कानून का भय काफूर हो गया है। यह कैसी सरकार है, जिसने कानून व्यवस्था को मजाक बनाकर रख दिया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!