जशपुर: जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम सेन्द्रीमुंडा  निवासी स्व. नीति राम की आकाशीय बिजली गिरने  से 12 सितंबर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती सरस्वती बाई हेतु हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार जशपुर विकासखण्ड के ग्राम गिरांग निवासी स्व. अनिरुद्ध टोप्पो की आकाशीय बिजली गिरने के कारण आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी श्रीमती श्रद्धा टोप्पो हेतु 4 लाख  रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts