जशपुर कलेक्टर ने कुनकुरी के फरसाकानी गौठान का किया निरीक्षण

स्व सहायता समूह की महिलाएं खाद विक्रय करके 60 हजार रूपए कमा चुकी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कुनकुरी: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कुनकुरी विकासखंड के फरसाकानी गौठान का किया निरीक्षण। स्व सहायता समूह की महिलाओं से वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने की प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव, एसडीएम श्री अजय किशोर लकड़ा और जनपद सीईओ श्री प्रेमसिंह मरकाम उपस्थित थे।

महिलाओं ने बताया कि नियमित गोबर खरीदी की जा रही है और टांका खाली होते ही गोबर डालकर केंचुआ पर्याप्त मात्रा में डालकर उच्च गुणवत्ता के वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाया जा रहा है। कलेक्टर ने भूनापेड टांका में भी खाद बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनपद सीईओ को स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए खाद छनाई करने की मशीन और बोरा सिलाई करने के लिए सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा है। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि 155 किवंटल खाद बना चुके और समूह के खाते में 60 हजार राशि आ चुकी है। उन्होंने समूह की महिलाओं को मशरूम उत्पादन करने के लिए कहा।

उल्लेखनीय है कि कुनकुरी विकासखंड में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के लिए फरसाकानी गौठान का भी चयन किया गया है।

Related posts