समदर्शी न्यूज ट्रांसफर ब्रेकिंग: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के हुए तबादले, सौमिल चौबे जनसम्पर्क उपसचिव के साथ एडिशनल सीईओं संवाद का लेंगें प्रभार

देखे सूची किसका कहां हुआ तबादला

रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का ट्रांसफर आर्डर जारी किया है जिसके अनुसार सौमिल रंजन चौबे सुडा एवं अपर संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकाश विभाग, जनसम्पर्क विभाग के उपसचिव के साथ साथ संवाद के एडिशनल सीईओं का कार्य भी देखेंगें।

कुमारी योगिता देवांगन आयुक्त नगर पालिका निगम चिरमिरी जिला कोरिया को संयुक्त कलेक्टर जिला बलैदाबाजार भाटापारा एवं कुमारी आस्था राजपूत संयुक्त कलेक्टर जिला दंतेवाड़ा को आयुक्त नगरपालिका निमग चिरमिरी जिला कोरिया स्थानांतरित किया गया है।

डाॅक्टर विभोर अग्रवाल अवर सचिव जनसम्पर्क विभाग एवं अतिरिक्त प्रभार अवर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को संयुक्त कलेक्टर के पद पर जिला धमतरी स्थानांतरित किया गया है।

देखे सूची किसका कहां हुआ तबादला

Related posts