पुलिस को मिली सफलता : हत्या करने की नियत से भरमार बंदूक से फायर कर ने वाले 05 आरोपियों गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड में

आरोपी लोचन शिकारी, परदेश शिकारी, रामचरण शिकारी, राम लखन शिकारी एवं राकेश्वर शिकारी सभी निवासी धनगांव को के विरुद्ध 342/2022 धारा 341, 294, 506, 323, 147, 148,149,307 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28 अगस्त 2022 को प्रार्थी वीरेंद्र पाल बर्मन एवं आहत नरेंद्र पाल बर्मन,धीरेंद्र बर्मन, पुक राम बर्मन को आरोपीगढ़ लोचन शिकारी,परदेश शिकारी, रामचरण शिकारी, राम लखन शिकारी, राकेश्वर शिकारी  ने रास्ता रोककर हाथ मुक्का लाठी डंडा से मारपीट कर हत्या करने की नियत से भरमार बंदूक से फायर किए थे जिस से  नरेंद्र पाल को चोट लगी थी।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 342/2022 धारा 341, 294, 506, 323  भादवी कायम कर विवेचना मैं लिया गया विवेचना के दौरान आरोपी गढ़  द्वारा घातक आयुध से हत्या करने की नियत से भरमार बंदूक से फायर कर चोट पहुंचाना पाए जाने से मामले में धारा 147, 148,149,307 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई

प्रकरण के आरोपी लोचन शिकारी,परदेश शिकारी, रामचरण शिकारी, राम लखन शिकारी एवं राकेश्वर शिकारी सभी निवासी धनगांव को दिनांक 1 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी चांपा श्री लीला शंकर कश्यप, उप निरी ओम प्रकाश कुर्रे एएसआई अरुण सिंह, एएसआई शिव चंद्रा, एएसआई सुनील टैगोर, महिला प्रधान आरक्षक बालमती यादव, प्रधान आरक्षक राजेश कोशले,आर भुनेश्वर साहू एवं दिनेश चौहान का योगदान रहा।

Related posts