फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु लगातार चलाया जा रहा विशेष अभियान : आरोपियों की धरपकड़ हेतु थाना स्तर पर किया गया था विशेष टीम का गठन.

Advertisements
Advertisements

विशेष अभियान के अंतर्गत जिले में विगत सप्ताह में 954 समंस एवं 452 जमानती वारंटियों की तामीली की गई.

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को समंस/ जमानती वारंट की तामीली हेतु किया गया था निर्देशित.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : लंबे समय से फरार आरोपियों के विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया है, जिनकी धरपकड़ हेतु जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। जिसके अंतर्गत विगत सप्ताह विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें थाना चांपा द्वारा 80 समंस, 53 जमानतीय वारंट, थाना पामगढ़ 63 समंस, 20 जमानती वारंट, थाना अकलतरा द्वारा 118 समंस, 77 जमानती वारंट, थाना जांजगीर 273 समंस, 86 जमानती वारंट थाना मुलमुला 59 समस, 12 जमानती वारंट,  चौकी पंतोरा 22 समंस, 3 जमानती वारंट, थाना अजाक 12 समंस, 07 जमानती वारंट, थाना सारागांव 09 समंस, 17 जमानती वारंट, थाना बलौदा  97 समंस, 58 जमानती वारंट थाना बम्हनीडीह 36 समंस, 28 ज़मानती वारंट, थाना बिर्रा 38 समंस, 22 जमानती वारंट, थाना शिवरीनारायण 30 समंस, 10 जमानती वारंट, थाना नवागढ़ 84 समंस, 29 जमानती वारंट एवं  चौकी नैला द्वारा 33 समंस एवं 29 जमानती वारंट की तामीली की गई।

इस प्रकार विशेष अभियान के अंतर्गत विगत सप्ताह जिले में 954 समंस एवं 451 जमानती वारंटियों की तामीली की गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!