जशपुर : जेल की दीवार फांदकर 2 विचाराधीन कैदी फरार, एक हत्या तो दूसरा दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध में है आरोपी, जशपुर जिले की पुलिस तलाश में जुटी……

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

जशपुर जिला जेल से जेल की ऊंची दीवार से कूदकर 2 बंदी फरार हो गए है। जशपुर पुलिस भागे हुए कैदियों की तलाश में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनो विचाराधीन बंदी हैं, एक 302 और दूसरा 376 के अपराध का आरोपी है।

घटना के संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 7 बजे अचानक जेल का सायरन बजना शुरू हो गया और पुलिस हरकत में दिखने लगी।

कोतवाली थाना प्रभारी रविशंकर तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है। दो बंदियों के भागने की सूचना मिली है।

पुलिस द्वारा दोनो फरार कैदियों की तस्वीर भी जारी कर दी है।

Related posts