फुटबाल प्रतियोगिता का पोस्टर विवाद : युवा कांग्रेस विधानसभा कुनकुरी के अध्यक्ष रूफी खान ने ‘माध्यम‘ एनजीओ के खिलाफ खोला मोर्चा, कलेक्टर से मांगा गतिविधियों व शासकीय फंडिंग का लेखा जोखा

Advertisements
Advertisements

विवाद की जानकारी पहूंचाई छ.ग. शासन के मंत्रियों तक

स्वर्गीय पिता के अपमान का जोड़ा कांग्रेस की गुटीय राजनीति से

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर

कुनकुरी: अन्तर्राज्यीय नॉकआऊट फुटबाल प्रतियोगिता कुनकुरी के उद्घाटन से शुरू हुआ विवाद समापन के बाद भी नही थम रहा है। प्रतियोगिता के समापन के दिन ही प्रतियोगिता का आयोजन कर रही एनजीओ ‘माध्यम‘ एम्पावरमेंट ऑफ ट्रायवल एण्ड रूरल ऑर्गेनाईजेशन जशपुर ईकाई कुनकुरी के विगत चार साल का लेखा जोखा की मांग जशपुर कलेक्टर से की गई है।

लेखा जोखा मांग करने वाले युवा कांग्रेस कुनकुरी विधानसभा के अध्यक्ष रूफी खान ने प्रेषित पत्र में कलक्टर जशपुर डॉ. रवि मित्तल से आग्रह किया है कि इस एनजीओ द्वारा कुनकुरी क्षेत्र में वर्ष 2018 से अब तक किये गये सामाजिक कार्यक्रमों एवं आयोजनों का विवरण तथा शासन द्वारा इस एनजीओ को की गई फंडिंग की जानकारी उपलब्ध करायी जाये।

इस पत्र की प्रतिलिपि छ.ग. स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव एवं  कुनकुरी अन्तर्राज्यीय नॉकआऊट फुटबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप् में आये छ.ग. शासन के उच्च शिक्षा एवं खेल व युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल को भी प्रेषित की गई है।

कुनकुरी अन्तर्राज्यीय नॉकआऊट फुटबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर युवा कांग्रेस विधासभा कुनकुरी के अध्यक्ष रूफी खान के पिता स्वर्गीय अशलम शेर के होर्डिग एवं बैनर अचानक हटवाये जाने से शुरू हुआ यह विवाद थमने का नाम नही ले रहा है। इस विवाद के घेरे में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजक एनजीओ भी आ गया है।

इस प्रतियोगिता में अपने स्वर्गीय पिता की स्मृति में प्रथम पुरस्कार की राशि एवं विजेता कप के स्पांशर रूफी खान अपने पिता के बैनर पोस्टर अचानक हटाये जाने से नाराज़ है और इस विवाद के लिये पूर्णतः कुनकुरी विधायक को जिम्मेदार मानते हुए इस कांग्रेस की गुटीय राजनीति का दुष्परिणाम बताया है। विवाद भविष्य में क्या रूप लेगा और इसका प्रभाव राजनैतिक समीकरणों पर कितना पडेगा यह भविष्य के गर्त में है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!