पेड़ काटने के दौरान कुनकुरी नगर के पेयजल आपूर्ति की फूटी मुख्य पाईपलाईन, आधे नगर की आपूर्ति हुई ठप्प

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

कुनकुरी नगर के लवाकेरा मार्ग पर खेल मैदान के पास लगे जामुन पेड को लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण के दौरान काट दिया गया है। पेड़ व सड़क के बीच से नगर पंचायत की पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाईपलाईन गुजरी हुई है जो पेड़ काटने के दौरान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। फलस्वरूप आधे नगर को सीधे बोर से मिलने वाली पेयजल आपूर्ति पूर्णतः बाधित हो गई है।

नगर पंचायत के कर्मचारी पाईपलाईन के सुधार कार्य में जुटे हुए है। दिन भर के प्रयास के बाद भी देर शाम तक भी पाईपलाईन सुधार कार्य नही हो पाया है। दिन भर से नपं के कर्मचारी फुटे हुई अंडरग्राऊण्ड पाईपलाईन का पता ही नही लगा पा रहे थे। दोपहर बाद क्षतिग्रस्त पाईपलाईन का पता लगने पर सुधार कार्य प्रारंभ हुआ है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!