खलीहान में लगी आग, 6 किसानों का धान व पैरा जलकर राख, कुनकुरी पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार ………… देखें विडिओ

Advertisements
Advertisements

थाना क्षेत्र कुनकुरी के ग्राम ढोलचुवां का मामला

5 किसानों का धान व 1 किसान का पैरा जलकर राख

राजस्व विभाग किसानों के नुकासान का कर रहा आंकलन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

थानाक्षेत्र कुनकुरी के अन्तर्गत ग्राम ढ़ोलचुवां में शनिवार एवं रविवार की दरम्यानी रात खलीहान में आग लग गई थी। आग लगने की घटना से खलीहान में रखे धान व पैरा पुरी तरह जलकर राख हो गये। घटना की सूचना पुलिस एवं राजस्व विभाग को मिलने के उपरांत कुनकुरी पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया है एवं राजस्व विभाग हुए नुकसान का आकलन में जुट गया है। इस आगजनी की घटना में ढ़ोलचुवां ग्राम के 5 किसानों का धान एवं 1 किसान का पैरा रखा हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम के ही कृषक गुलशन कुमार, देव सिंह, विक्रम बेसरा, संतु राम का धान एवं अमर राम का पैरा ढ़ोलचुवां के खलीहान में रखा हुआ था। शनिवार एवं रविवार की दरम्यानी रात में खलीहान में अचानक आग लग गई और वहां रखा धान व पैरा जलने लगा। पहरा दे रहे कुछ किसानों की अचानक नींद खुली जिसके बाद आग लगने की सूचना कृषकों को दी गई। रात्री लगभग 12 से 2 बजे के बीच लगी इस आग को भोर तक बुझा नही सका गया। कुनकुरी से दमकल भी मौके पर पहूंचा पर आग पर पूरी तरह काबु नही कर सका।

प्रकरण की सूचना पर कुनकुरी पुलिस ने आगजनी की घटना को अंजाम देने वाले ग्राम के दो युवक सोनू राम व देवराज सिंह को भादवि की धारा 435 व 34 के अन्तर्गत गिरफ्तार भी कर लिया है। आग लगाने की मंशा आपसी विवाद होना बताया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!