निजात अभियान : थाना कुसमुंडा क्षेत्र के ग्राम बिरदा हाई स्कूल में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम, साइबर क्राइम, गुड टच-बैड टच, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) की दी गई जानकारी.

Advertisements
Advertisements

कोरबा पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा है निजात अभियान.

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कोरबा       

कोरबा : पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन में निजात अभियान के अंतर्गत साईबर क्राइम, नशा के विरूद्ध जागरूकता अभियान,  अभिव्यक्ति ऐप, महिला सुरक्षा एवं यातायात के नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। हमर बेटी-हमर मान,  साइबर क्राइम, गुड टच-बैड टच, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) की जानकारी दे कर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 12 दिसंबर 2022 को ग्राम बिरदा हाई स्कूल में आयोजन कराकर नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताकर उनसे दूर रहने के बारे में जानकारी दिया गया और नशे से दूर रहने, स्वयं पर नियंत्रण करने के उपाय बताए गए। चोरी की घटनाओं से सावधान रहने और बचने के उपाय, ऑनलाइन एटीएम फ्रॉड के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया। महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाए गए ‘अभिव्यक्ति ऐप’ के संबंध में विशेष रूप से जानकारी दी गई।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!