पति ने पत्नि के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ा कि पति ने पत्नि की ईंट से मारकर कर दी हत्या, कुनकुरी पुलिस कर रही हत्या की जांच, आरोपी पति गिरफ्तार….जाने पूरा मामला

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी

थाना क्षेत्र कुनकुरी के अन्तर्गत ग्राम रेमते से हत्या का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें पति द्वारा ही अपनी पत्नि की ईंट से मारकर हत्या कर देने की प्रारंभिक जानकारी मिली है। घटना की सूचना पाकर कुनकुरी पुलिस मौके पर पहूंच कर जांच पंचनामा की कार्यवाही कर रही है।

मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हत्या का आरोपी पति सुरेश राम नायक एवं उसकी पत्नि सुमित्रा बाई के बीच रविवार सोमवार की दरम्यानी रात में विवाद होने लगा। विवाद इतन बढ़ गया कि पति सुरेश ने पत्नि पर ईंट से प्राणघातक हमला कर दिया जिसके कारण पत्नि सुमित्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामवासियों द्वारा पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहूंची।

प्रकरण के संबंध में मृतका सुमित्रा बाई के रिशतेदारों द्वारा बताया गया कि घटना से पूर्व में भी पति पत्नि के बीच वाद विवाद होते रहता था। दोनो की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व हुई थी, कोई संतान न होने के कारण भी दोनो में अक्सर विवाद होता रहता था। आरोपी पति रोजगार के लिये माह अक्टूबर में बाहर गया था जहां से नवम्बर माह में लौटने के बाद से पत्नि के चरित्र पर शंका कर बार बार मारपीट किया करता था। सप्ताह भर पूर्व भी इसी प्रकार की मारपीट की घटना होने की जानकारी भी आसपास के लोगो द्वारा दी गई। मारपीट के उपरांत सुमित्रा मायके चली गई थी जिसे कुछ ही दिन पूर्व आरोपी पति वापस लेकर आया था।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!